प्रधानमंत्री मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

Webdunia
सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (10:40 IST)
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक जताया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘जब हम अपने-अपने राज्यों (गुजरात एवं उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री थे, तब उनके साथ कई बार बातचीत का अवसर मिला। घनिष्ठता हमेशा बनी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक रहता था।’’

मोदी ने कहा, ‘उनके निधन से दुखी हूं। परिवार और उनके लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’ सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का एक निजी अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम के बेटे एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन की जानकारी दी।

सपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अखिलेश के हवाले से ट्वीट किया गया, ‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।’
<

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे।" pic.twitter.com/dv1LNJk342

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2022 >Edited By Navin Rangiyal (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख