Hanuman Chalisa

पीएम मोदी ने दी तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानिए 10 खास बातें

Webdunia
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (11:00 IST)
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस तेज रफ्तार ट्रेन से गांधीनगर से मुंबई का सफर मात्र 5 घंटे में तय हो जाएगा। देश की पहली बुलेट ट्रेन भी गुजरात और महाराष्‍ट्र के बीच ही चलेगी।

यह वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात की राजधानियों को जोड़ेेेगी। मुंबई से अहमदाबाद का एग्जिक्यूटिव कोच का किराया 2,505 रुपए हैं जबकि चेयर कार श्रेणी का किराया 1,385 रुपए हैं।

वंदे भारत ट्रेनों की श्रृंखला में यह तीसरी ट्रेन है, जो देश में संचालित की गई है। इस श्रृंखला की पहली ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच आरंभ की गई थी जबकि दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी, कटरा के बीच शुरू हुई थी।जानिए क्या है वंदे भारत ट्रेन में खास..
 
-भारत में बनी यह तेज रफ्तार ट्रेन बिना लोकोमोटिव इंजन के ट्रैक पर दौड़ती है।
-स्वदेशी तकनीक से तैयार इस ट्रेन को रेलवे का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
-मात्र 52 सेकंड में वंदे भारत ट्रेन पकड़ लेती 100 किमी प्रति घंटे की रफ्‍तार। बुलेट ट्रेन को इस रफ्तार तक पहुंचने में लगता है 58 सेकंड का समय
-वंदेभारत ट्रेन में एक बार में 1128 यात्री सफर कर सकते हैं।  
-ट्रेन के मध्य में दो एक्जिक्यूटिव कंपार्टमेंट होंगे, जिनमें प्रत्येक में 52 सीट होंगी।
-सामान्य कोच में 78 सीटें होंगी।
-ट्रेन में दिव्यांगों के लिए स्पेशल  टायलेट।  
-ऑटोमैटिक दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी यह ट्रेन। जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली होगी। 
-रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तीव्र रफ्तार के बाद भी इस ट्रेन का संतुलन जबरदस्त। नहीं छलका कोच में भरे गिलास का पानी।
Edited by : Nrapendra Gupta (वेबदुनिया/एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख