आडवाणी के घर पहुंचे पीएम मोदी, दी जन्मदिन की बधाई

Webdunia
सोमवार, 8 नवंबर 2021 (10:32 IST)
नई दिल्ली। उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री व देश के सबसे अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और देश व पार्टी के विकास में उनके योगदान की सराहना की। आडवाणी आज 94 वर्ष के हो गए।
 
उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस अवसर पर आडवाणी जी ने केक भी काटा।
 
इससे पहले मोदी ने एक ट्वीट में कहा, 'सम्मानीय आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लोगों को सशक्त करने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए उन्होंने जो प्रयास किए, देश इसके लिए उनका ऋणी रहेगा। विद्वता व बुद्धिमत्ता के लिए भी उनका हर ओर सम्मान किया जाता है।'
 
 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’’
 
 
राष्ट्रीय क्षितिज पर भाजपा के उभार का सबसे बड़ा श्रेय आडवाणी को ही दिया जाता है। उन्होंने 80 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए यात्रा निकाली थी और इसके बाद देश भर में भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही, एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव

स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

अगला लेख