शिंजो आबे के निधन से पीएम मोदी दुखी, भारत में 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (15:28 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे के प्रति गहरे सम्मान के प्रतीक के तौर पर नौ जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखे जाने की घोषणा की।
 
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, 'मेरे प्रिय मित्रों में शुमार शिंजो आबे के दुखद निधन से मैं हैरान और दुखी हूं और इसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह एक शीर्ष वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक अद्भुत प्रशासक थे। उन्होंने जापान और विश्व को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।'
 
 
आबे को जापान के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इससे पहले, जब आबे को गोली मारे जाने की जानकारी सामने आई थी, तो मोदी ने एक ट्वीट कर कहा था कि वह इससे व्यथित हैं। उन्होंने आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिजनों और जापान की जनता के साथ है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

अगला लेख