Festival Posters

सुषमा स्वराज की जयंती पर पीएम ने इस तरह उन्हें किया याद

Webdunia
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (10:56 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की 68वीं जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह गरिमा की प्रतिमूर्ति थीं और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट थी।
 
मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर जारी करते हुए कहा कि सुषमा जी गरिमा की प्रतिमूर्ति थीं और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट थी। उन्होंने कहा कि वह एक असाधारण सहयोगी एवं उत्कृष्ट मंत्री थीं। उनका भारतीय मूल्यों में गहरा विश्वास था और देश के लिए उनके सपने बड़े थे।
 
इससे पहले गुरुवार को सरकार ने ‘प्रवासी भारतीय केंद्र’ का नाम बदल कर ‘सुषमा स्वराज भवन’ कर दिया। इसके अलावा विदेश सेवा संस्थान का नाम बदलकर सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस कर दिया गया। ये दोनों संस्थान राष्ट्रीय राजधानी में स्थित हैं।
 
सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को अंबाला कैंट में हुआ था जबकि 6 अगस्त 2019 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनकी मृत्यु हुई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत भी करेगा परमाणु परीक्षण? क्या हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान के मायने

रूस की सेना में अब भी 44 भारतीय, विदेश मंत्रालय की लोगों को सलाह

प्रधानमंत्री मोदी का काशी दौरा, काशीवासियों ने किया भव्य स्वागत, गूंजा 'हर हर महादेव' का नारा

ढाका में घुसपैठियों के आका को भी लगाएंगे ठिकाने : योगी आदित्यनाथ

सूडान के अल फ़शर में भीषण अत्याचारों के बीच हजारों लोगों का पलायन

अगला लेख