नरेन्द्र मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पाकिस्तान पर चुप्पी क्यों...

Webdunia
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (15:30 IST)
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि कांग्रेस, उसके सहयोगी और उनके द्वारा निर्मित तंत्र भारतीय संसद के खिलाफ खड़े हैं। 
 
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर बोलते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को उनके भाग्य पर नहीं छोड़ सकते। उनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।
 
सीएए का बचाव करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी भारत की संसद के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान में पूर्व में हुए अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करने से कौन-सी बात रोकती है।

उल्लेखनीय है कि नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) लोकसभा और राज्यसभा में पारित होकर अब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) बन चुका है। इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर मुस्लिम अल्पसंख्‍यकों को भारतीय नागरिकता देने का कानून बनाया गया है। इसमें वे लोग पात्र होंगे जो 2015 से पहले भारत में आए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख