PM नरेन्द्र मोदी ने जिनपिंग और शरीफ से बनाई दूरी, नहीं मिलाया हाथ

Webdunia
शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (18:09 IST)
नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच दूरियां स्पष्ट नजर आईं। मोदी जिनपिंग के साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से दूरी बनाकर रखी। उन्होंने इन नेताओं से हाथ भी नहीं मिलाया। हालांकि रूस के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के दौरान मोदी और पुतिन के बीच कई अहम मुद्दों पर बात हुई। 
 
दरअसल, गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 2020 में हुई झड़प के बाद यह पहला अवसर था, जब मोदी और जिनपिंग एक ही मंच पर थे। उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित समिट में दोनों नेता औपचारिक मुलाकात से भी बचते दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता आसपास ही खड़े थे, लेकिन उन्होंने हाथ नहीं मिलाया। ऐसे समिट के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच तनाव स्पष्ट नजर आया। 
 
मोदी को गुरुवार को ही समिट में पहुंचना था, लेकिन शुक्रवार को समिट से कुछ समय पहले ही वे आयोजन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने डिनर भी अटेंड नहीं किया। 
 
समि‍ट को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया कोरोना काल के बाद चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसी में शंघाई सहयोग संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि एससीओ के सदस्य देश वैश्विक GDP में करीब 30 फीसदी का योगदान देते हैं और दुनिया की 40 प्रतिशत जनसंख्या भी एससीओ देशों में रहती है। 
 
अगले साल भारत करेगा मेजबानी : अगले साल यानी 2023 में भारत एससीओ समिट की मेजबानी करेगा। इसके लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत को बधाई दी है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

पुणे दुर्घटना केस को लेकर प्रकाश आंबेडकर ने उठाए सवाल, किया यह दावा...

मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों की सहायता के लिए MP सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

बंगाल में हाईकोर्ट ने कई वर्गों का OBC दर्जा किया रद्द, अब तक के लाभार्थी नहीं होंगे प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का पहला मामला, भारत प्रवास पर बच्चे को हुआ था संक्रमण

अगला लेख