PM मोदी ने किया AIIMS Bilaspur का उद्घाटन, बोले- हिमाचल की रोटी खाई, यहां का कर्ज चुकाना है

Webdunia
बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 (15:26 IST)
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें परियोजनाओं की नींव डालती थीं और चुनाव के बाद उन्हें पूरा करना भूल जाती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार शिलान्यास करती है और परियोजनाओं का उद्घाटन भी करती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को 3650 करोड़ रुपए की की सौगात भी दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने हिमाचल की रोटी खाई है, इसलिए मुझे यहां का कर्ज भी चुकाना है।  
 
हिमाचल प्रदेश में विकास का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हुआ क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सत्ता में है।
 
यहां एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद लुहनू मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जो हिमाचल पूरे देश में राष्ट्र रक्षा के वीरों के लिए जाना जाता है, वही हिमाचल अब इस एम्स (बिलासपुर) के बाद, जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। 
 
प्रधानमंत्री राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले एक रैली को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश में अगले दो महीने के बाद चुनाव होने की संभावना है। मोदी ने कहा कि हिमाचल अवसरों का प्रदेश है, यहां बिजली पैदा होती है, फल-सब्जी के लिए उपजाऊ जमीन है और रोजगार के अनंत अवसर देने वाला पर्यटन यहां पर है।
 
उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय,आईआईटी, आईआईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी हैं। उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य का सबसे बड़ा संस्थान, एम्स भी अब बिलासपुर की शान बढ़ा रहा है।
 
मोदी ने कहा कि हिमाचल का एक पक्ष मेडिकल टूरिज्म का है, जिसमें यहां विकास की अनंत संभावनाएं छिपी हुई हैं।
 
उन्होंने कहा कि यहां की आबोहवा, यहां का वातावरण, यहां की जड़ी-बूटियां अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयुक्त हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत वर्षों बाद उन्हें एक बार फिर कुल्लू दशहरे का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख