khatu shyam baba

पीएनबी धोखाधड़ी : ईडी ने जब्त की मोदी, चोकसी की 94 करोड़ की संपत्ति, लक्जरी कारें

Webdunia
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (11:26 IST)
मुंबई/ नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच में उसने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी समूहों के 94.52 करोड़ रुपए कीमत के म्यूच्यूअल फंड्स और शेयर फ्रीज किए हैं।



ईडी ने धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के आपराधिक प्रावधानों के तहत नीरव मोदी के खिलाफ अपनी जांच के संबंध में उसकी नौ लक्जरी कारें भी जब्त की हैं। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 86.72 करोड़ रुपए के म्यूच्यूअल फंड्स और शेयर चोकसी और उनके समूह के है, जबकि शेष नीरव मोदी समूह के हैं। चोकसी नीरव मोदी के मामा हैं और गीतांजलि समूह तथा अन्य आभूषण ब्रांड के प्रमोटर हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले सप्ताह अपने छापों के दौरान बरामद नीरव मोदी की नौ लक्जरी कारें भी जब्त कर ली हैं। इन कारों में एक रॉल्स रॉयस घोस्ट, एक मर्सिडीज बेंज, एक पोर्श पनामेरा, तीन होंडा की कारें, एक टोयोटा फॉच्युनर और एक इनोवा शामिल हैं। पीएनबी के साथ हुई 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के संबंध में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी तथा उनके फर्मों के खिलाफ जांच चल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख