प्रणब ने आरएसएस को आईना दिखाया : कांग्रेस

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2018 (00:26 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से मिले आमंत्रण को लेकर तरह तरह की बातें होती रहीं हैं लेकिन अंत में उन्होंने सहिष्णुता तथा बहुलतावाद की याद दिलाकर संघ को आईना दिखाया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि सहिष्णुता, बहुलतावाद, धर्मनिरपेक्षता तथा सबके प्रति समान भाव हमारी विशेषता है। उन्होंने संघ के मुख्यालय में इन सब सिद्धांतों का जिक्र करके आरएसएस को आईना दिखाया है।

उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने मोदी सरकार को भी स्मरण दिलाया कि उसे राजधर्म का पालन करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश दिया कि लोगों की खुशी शासक की खुशी होती है तथा आम लोगों का कल्याण ही सबसे बडा कल्याणकारी कार्य होता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आरएसएस को पूर्व राष्ट्रपति को आमंत्रित करके संघ को यह नही समझना चाहिए कि उसे राजनीतिक शुचिता मिल गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

पोर्श दुर्घटना : कोर्ट ने खारिज की नाबालिग आरोपी के पिता की याचिका, पिता ने इस आधार पर मांगी थी जमानत

पृथ्वी का एमआरआई स्कैनर है NISAR, जानिए क्या उद्देश्य लेकर हुआ लॉन्च, भारत का कैसे होगा फायदा

अगला लेख