Hanuman Chalisa

रिलायंस जियो की 99 प्रतिशत जनसंख्या तक पहुंचने की योजना

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2018 (00:12 IST)
नई दिल्ली। आरआईएल की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने कहा कि उसकी मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक देश की 99 प्रतिशत जनता को अपने नेटवर्क के दायरे में लाने की योजना है। जियो की पैतृक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अपनी सालाना रपट में यह जानकारी दी है।

इसके अनुसार कि जियो द्वारा अपनी कवरेज बढाए जाने के बीच भारत के डिजिटल सेवा बाजार में तीव्र वृद्धि जारी रहेगी। इसके अनुसार 2018-19 के दौरान जियो 99 प्रतिशत जनसंख्या को अपने कवरेज दायरे में लाएगी।  जियो के ग्राहकों की संख्या 31 मार्च 2018 तक 18.66 करोड़ रही।

इस दौरान प्रति व्यक्ति औसत कारोबार 137 रुपए प्रतिमाह रहा।  आरआईएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी के उपभोक्ता कारोबार ने देशव्यापी स्तर पर अग्रणी स्थिति हासिल कर ली है, उनकी वृद्धि दर दुनिया में ‘सर्वश्रेष्ठ’से भी बेहतर है।

उन्होंने कहा है कि अब दुनिया के सबसे बड़े व तेजी से बढ़ते मोबाइल डेटा नेटवर्क जियो ने परिचालन के पहले ही साल में मुनाफे में आकर हमें गौरवान्वित किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

डॉक्‍टरों को मुफ्त गोवा-थाईलैंड ट्रिप, हजारों की शराब पार्टीज, मरीजों की जेब पर पल रहा है 'प्रोपेगेंडा मेडिसिन माफिया'

गुजरात पर मेघ मेहरबान, बालासिनोर में हुई पौने 6 इंच बारिश, किसानों में खुशी की लहर

सपा में टूट का चेहरा बनेंगे सनातन पांडेय? राजभर के एक बयान से तेज हुई राजनीतिक अटकलें

LIVE: शिवसेना यूबीटी संसदीय दल की बैठक में 3 सांसद ही शामिल

अगला लेख