राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया महिलाओं के प्रति नजरिए में बदलाव की जरूरत पर जोर

मुर्मू ने की वीरमाता जीजाबाई और सावित्रीबाई फुले के योगदान की सराहना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 सितम्बर 2024 (18:49 IST)
Draupadi Murmu in Mumbai : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने मंगलवार को महिलाओं के प्रति नजरिए में बदलाव की जरूरत पर जोर देते हुए मुंबई में कहा कि उनके सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक विकास के बिना देश की प्रगति पूरी तरह से साकार नहीं हो सकती। मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद (Maharashtra Legislative Council) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि भारत की आधी आबादी महिलाओं की है और देश को आगे ले जाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

ALSO READ: राष्ट्रपति मुर्मू आज से महाराष्ट्र के 3 दिवसीय दौरे पर, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
 
महिलाओं के प्रति हमारे नजरिए में बदलाव की जरूरत : उन्होंने कहा कि महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक प्रगति के बिना देश का विकास उस तरह नहीं हो सकता जैसा होना चाहिए। राष्ट्रपति ने जोर दिया कि महिलाओं के प्रति हमारे नजरिए में बदलाव की जरूरत है। उनकी यह टिप्पणी महिलाओं के खिलाफ अपराध के हाल के मामलों की पृष्ठभूमि में आई है। इनमें कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में एक जूनियर महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना भी शामिल है जिससे व्यापक आक्रोश पैदा हुआ है।

ALSO READ: राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- अदालतों में लंबित मामले बड़ी चुनौती
 
वीरमाता जीजाबाई और सावित्रीबाई फुले के योगदान की सराहना की : उन्होंने मराठा सम्राज्य के संस्थापक एवं महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरमाता जीजाबाई और महिला शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के योगदान की भी सराहना की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख