PM मोदी बोले- भारत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (22:59 IST)
Prime Minister Modi's statement on Indian economy : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। वह मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (INS) के सचिवालय आईएनएस टावर का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। मोदी ने इसका भी जिक्र किया कि कैसे भारत डिजिटल भुगतान में अग्रणी बन गया है।
 
मोदी ने कहा, एक समय था जब कुछ नेता कहते थे कि डिजिटल लेनदेन भारत के लिए नहीं है। उनकी यह पूर्व धारणा थी कि इस देश में आधुनिक तकनीक काम नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री ने कहा, हालांकि दुनिया देश के लोगों की क्षमताओं को देख रही है। आज भारत डिजिटल लेनदेन में नए कीर्तिमान बना रहा है।
ALSO READ: इटली की PM मेलोनी ने नरेंद्र मोदी के साथ ली सेल्फी, दोनों दिग्गजों में इन मुद्दों पर हुई बात
प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के यूपीआई और आधुनिक डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की वजह से लोगों की जिंदगी आसान हुई है और उनके लिए एक देश से दूसरे देश में पैसे भेजना आसान हुआ है। मोदी ने कहा कि इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी द्वारा किए गए प्रभावी काम से देश को लाभ होगा।
ALSO READ: नरेंद्र मोदी को लेकर नवाज शरीफ की गर्मजोशी के मायने क्या हैं?
उन्होंने कहा, मीडिया लोगों को उनकी ताकत से अवगत कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया की स्वाभाविक भूमिका विमर्श को शुरू करना है। मोदी ने कहा, 2014 से पहले ज्यादातर लोग स्टार्टअप शब्द से अनजान थे, लेकिन मीडिया ने इसे घर-घर तक पहुंचा दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

अगला लेख