लोकसभा चुनाव से पहले मोदी करेंगे 20 राज्यों में 100 रैलियां

Webdunia
गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (12:25 IST)
जालंधर/ गुरदासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में दो विशाल रैलियां कर लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजाएंगे। लोकसभा 2019 चुनावों से पहले भाजपा की 20 राज्यों में मोदी की 100 रैलियां कराने की योजना है। गुरदासपुर से इसका आगाज किया जा रहा है।


मोदी जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का उद्‌घाटन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर में वे गुरदासपुर में भाजपा और अकाली दल की संयुक्त धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद अकाली-भाजपा गठबंधन तीसरे नंबर पर रहा था।

अकाली दल का ग्रामीण इलाकों में खासा असर है, वहीं भाजपा की पकड़ कस्बाई और शहरी इलाकों में मानी जाती रही है। माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से भाजपा पंजाब में कमजोर हुई है। गुरदासपुर रैली में मोदी के भाषण का मुख्य मुद्दा कुछ समय पहले ही भारत और पाक सरकारों के बीच करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर हुआ समझौता और 1984 के सिख कत्लेआम मामले में हुई सजाएं रहेगा।

हाल ही में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उम्रकैद की सजा दी है। जिसकी शिअद-भाजपा ने ही नहीं, पंजाब की कांग्रेस इकाई ने भी सराहना की थी। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में गठित एसआईटी ने बंद केसों को दोबारा खोला है। जिसके बाद कुछ समय पहले ही दो आरोपियों को अदालत ने सजा सुनाई थी।

बुधवार को ही कत्लेआम पीड़ितों और गवाहों ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर सिह बादल की अगुवाई में मोदी के साथ मुलाकात की थी। पीड़ितों में अधिकतर परिवार गुरदासपुर जिले से संबंधित हैं। इसलिए मोदी का इस मुद्दे पर मुखर होकर कांग्रेस पर हमला करना भी तय माना जा रहा है।

राफेल विमान और किसान कर्जा माफी के मुद्दे पर विरोधी दलों द्वारा प्रधानमंत्री का विरोध किए जाने की भी सूचना है। जालंधर और गुरदासपुर की रैलियों की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय इंतजाम किए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

अगला लेख