प्रियंका का सवाल, क्या पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं होने चाहिए?

Webdunia
मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (12:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इस मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं होने दी गई क्योंकि अब सरकार ने कह दिया कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम कम नहीं होंगे।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'केंद्र सरकार ने संसद में महंगाई पर चर्चा नहीं होने दी और सत्र खत्म होते ही कह दिया कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होंगे। संसद में इसीलिए महंगाई पर चर्चा नहीं होने दी गई? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं होने चाहिए?'
 
प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर सर्वेक्षण के लिए यूजर के लिए दो सवाल भी रखे कि ‘क्या दाम कम होना चाहिए या दाम कम नहीं होने चाहिए?’
 
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अब तक के सबसे उच्चस्तर पर पहुंचे पेट्रोल, डीजल के दाम में कमी के लिये उत्पाद शुल्क में कटौती से इनकार करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इन ईंधनों पर दी गई भारी सब्सिडी के एवज में किये जा रहे भुगतान के कारण उनके हाथ बंधे हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख