प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से क्यों 'परेशान' हैं राहुल गांधी

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (16:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उस वक्त 'गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार' किया गया जब वे सोनभद्र जिले में हुए खूनी संघर्ष के पीड़ितों से मिलने जा रही थीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'सत्ता का मनमाना इस्तेमाल' उनकी बढ़ती असुरक्षा को उजागर करता है।
 
कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को शुक्रवार को सोनभद्र की तरफ जाने से रोक दिया गया, जहां वो संघर्ष में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों से मिलने जा रही थीं। इस पर वह स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठ गईं जिसके बाद उन्हें अधिकारियों द्वारा एक अतिथि गृह ले जाया गया।
 
कांग्रेस का दावा है कि प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि सोनभद्र में प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी परेशान करने वाली है। वह उन 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने जा रही थीं, जिनकी अपनी जमीन छोड़ने से इनकार करने पर निर्मम हत्या कर दी गई।
 
राहुल ना कहा कि उन्हें रोकने के लिए सत्ता का मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया गया है। इससे भाजपा सरकार की बढ़ती असुरक्षा का पता चलता है। अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की और इस कार्रवाई को 'लोकतंत्र को कुचलने' जैसा करार दिया।
 
कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोकने पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र का खुलेआम अपमान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही, एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव

स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

अगला लेख