इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी को मनाने की आखिरी कोशिश करेंगे कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 1 जुलाई 2019 (12:21 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश करने वाले राहुल गांधी को मनाने की  आखिरी कोशिश आज दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे। 
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री राहुल गांधी से मिलकर उनसे इस्तीफा वापस लेने का आग्रह करेंगे। राहुल  गांधी के साथ शाम को होने वाली इस मुलाकात में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
 
लोकसभा चुनाव के बाद 25 मई को इस्तीफे की पेशकश करने वाले राहुल गांधी के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नाराजगी की खबरें भी सामने आई थीं।
 
इसके बाद इन नेताओं ने राहुल गांधी से मिलने की कई बार कोशिश की लेकिन राहुल ने मिलने से इंकार कर दिया था। ऐसे में आज इन नेताओं की राहुल  गांधी से होने वाली मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। 
 
कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल : दूसरी ओर इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी का मनाने के लिए दिल्ली में पार्टी दफ्तर के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
 
भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस लें। दिलचस्प बात यह है कि भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जो बैनर लगाया है कि उसे लिखा हैं कि ‘इतिहास गवाह है कि गांधी परिवार के बगैर  कांग्रेस पार्टी अधूरी है’।
 
इसके साथ राहुल गांधी से अपना इस्तीफा वापस लेते हुए कांग्रेस की हार की जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे  हैं, वहीं राहुल गांधी की नाराजगी के बाद देशभर में कांग्रेस नेताओं के इस्तीफा देने का सिलसिला भी जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख