जब महिला टॉयलेट में घुस गए राहुल गांधी

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (17:14 IST)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में महिलाओं पर दिए गए बयानों से चर्चा में आए थे। इस बयान का बाद उनका विरोध भी हुआ। अब राहुल गांधी फिर मीडिया की चर्चा में हैं। इस बार कोई बयान के कारण नहीं बल्कि उनके साथ घटी एक घटना के कारण।
 
गुजरात दौरे पर गए राहुल गांधी छोटा उदयपुर में राहुल 'संवाद' कार्यक्रम के तहत युवाओं से मुखातिब थे, लेकिन इस दौरान उन्हें थोड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। दरअसल, कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी को टॉयलेट जाना था, लेकिन वे गलती से लेडीज टॉयलेट में चले गए। हालांकि गलती का एहसास होते ही राहुल कुछ ही सेकंड में बाहर आ गए।
 
कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी टाउन हॉल से निकले थे। उन्हें फ्रेश होने के लिए टॉयलेट जाना था। एक तरफ टॉयलेट्स के दरवाजे पर गुजराती में 'महिलाओं माटे शौचालय' यानी महिलाओं के लिए शौचालय' लिखा था, जबकि दूसरी तरफ पुरुषों के टॉयलेट्स थे।
 
दोनों टॉयलेट्स में जेंट्‍स-लेडीज के साइन नहीं बने थे। राहुल गांधी गुजराती में लिखा पढ़ नहीं पाए। ऐसे में गलती से लेडीज टॉयलेट्स में जा घुसे। इस दौरान बाहर खड़े एसपीजी ने मीडिया वालों को यह कहते सुन लिया कि राहुल गांधी लेडीज टॉयलेट में चले गए हैं।  
 
एसपीजी अधिकारी कांग्रेस उपाध्यक्ष को रोकने के लिए जा ही रहे थे कि तभी राहुल तेजी से बाहर आ गए। इसी दौरान कुछ फोटोग्राफर्स ने लेडीज टॉयलेट से निकलती हुई उनकी तस्वीरें खींच ली। इस घटना से राहुल गांधी कुछ असहज नजर आए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख