कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2017 (21:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कल नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे।
 
कल नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकार अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन के अनुसार किसी अन्य ने अभी तक पर्चा दाखिल नहीं किया है।
 
चुनाव मैदान में राहुल गांधी के एकमात्र उम्मीदवार रहने की संभावना है और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके चुनाव के लिए सभी रास्ते खुल गए हैं। वह अपनी मां सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी होंगे जो इस पद पर 19 साल से विराजमान हैं।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल करेंगे। वरिष्ठ पार्टी नेता सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी और अहमद पटेल तथा पार्टी के मुख्यमंत्री प्रस्तावक के रूप में पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख