Bharat Jodo Yatra: राहुल का दावा, यात्रा से विपक्षी दलों को साथ लाने में मिलेगी मदद

Webdunia
शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (21:56 IST)
कन्याकुमारी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी की ओर से निकाली गई 'भारत जोड़ो' यात्रा एक अलग कवायद है, लेकिन इससे विपक्षी एकजुटता में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल की भूमिका है। सिर्फ कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी नहीं है। इसमें हर पार्टी की भूमिका है और इसको लेकर बातचीत चल रही है।
 
कन्याकुमारी से शुरू की गई अपनी पदयात्रा के दूसरे दिन उन्होंने बातचीत में यह दावा भी किया कि उनकी इस यात्रा का मकसद लोगों यह बताना है कि भारत बदल गया है और देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में एक नजरिए को थोपा जा रहा है।
 
यह पूछे जाने पर क्या उनकी इस यात्रा से विपक्षी एकजुटता को बल मिलेगा? तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस यात्रा से विपक्ष को साथ लाने में मदद मिलेगी, लेकिन यह यात्रा एक अलग कवायद है। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि यह विपक्षी दलों की जिम्मेदारी है कि वे साथ आएं। राहुल गांधी ने कहा कि हर राजनीतिक दल की भूमिका है। सिर्फ कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी नहीं है। इसमें हर पार्टी की भूमिका है और इसको लेकर बातचीत चल रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख