Hanuman Chalisa

धारा 370 : राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बोले-जम्मू-कश्मीर के एकतरफा बंटवारे से नहीं हो सकती देश की एकता

Webdunia
मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (13:18 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा ने धारा 370 को हटाए जाने पर मुहर लगा दी है और इस विषय पर लोकसभा में बहस चल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आप जम्मू-कश्मीर का एकतरफा बंटवारा कर राष्ट्रीय एकता हासिल नहीं कर सकते।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जेल की सलाखों के पीछे नेताओं को डालकर आप संविधान की अवहेलना कर रहे हैं। यह देश जमीन के टुकड़ों से नहीं, बल्कि लोगों से बना हुआ है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर का एकतरफा ढंग से विभाजित करके, निर्वाचित प्रतिनिधियों को कैद करके और संविधान का उल्लंघन करके राष्ट्रीय एकीकरण आगे नहीं बढ़ने वाला है। यह देश भूखंड से नहीं, बल्कि उसकी जनता से बनता है।
 
राहुल ने कहा कि कार्यपालिका की शक्तियों का दुरुपयोग का हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इससे पहले राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्रशासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों एवं विधेयक को मंजूरी दे दी।

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा था कि वे पूरी तरह से धारा 370 को हटाए जाने के पक्ष में हैं। इससे जम्मू-कश्मीर को देश के मुख्यधारा में जुड़ने के लिए मदद मिलेगी। यह एक ऐतिहासिक फैसला है। मुझे लगता है कि इस विषय पर राजनीति की गुंजाइश नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

डीआर कांगो : हिंसा के साए में इबोला का प्रकोप, भयावह स्थिति पर गहरी चिंता

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

अगला लेख