Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज- भारत सबसे अधिक बेरोजगारों और सबसे अधिक अमीरों वाला देश

Webdunia
शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (21:42 IST)
हैदराबाद। Bharat Jodo Yatra news : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा तंज किया है। भारत जोड़ो यात्रा ने दौरान गांधी ने कहा कि भारत को सबसे ज्यादा बेरोजगार और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों वाला देश होने का ‘दुर्लभ’ गौरव प्राप्त है।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले 35 वर्षों की तुलना में आज भारत में सबसे ज्यादा लोग बेरोजगार हैं। साथ ही भारत में दुनिया के सबसे अमीर लोग भी हैं। वे (अमीर लोग) जो चाहें, कर सकते हैं। इधर मुख्यमंत्री (के. चंद्रशेखर राव) और वहां (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मोदी उनका पूरा समर्थन करते हैं। ये राजनीतिक दल नहीं बल्कि व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं।
ALSO READ: gujarat election 2022 : 10 लाख Jobs देने पर कर रहे काम, होगा सरकारी नौकरियों में इजाफा, गुजरात चुनाव से पहले बोले PM मोदी
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को तेलंगाना के महबूबनगर जिले के धर्मपुर से फिर से शुरू हुई। इस दौरान राहुल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आती है तो बुनकरों द्वारा हथकरघा उत्पादों पर जो भी जीएसटी का भुगतान किया जा रहा है, उसकी प्रतिपूर्ति की जाएगी।
 
गांधी ने कहा कि वे अपने मार्च के दौरान एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र से मिले, जो अब एक ‘डिलीवरी ब्वॉय’ के रूप में काम कर रहा है क्योंकि तेलंगाना सरकार ने कथित तौर पर उसके कॉलेज की फीस की प्रतिपूर्ति नहीं की।
 
उन्होंने केंद्र में भाजपा और राज्य में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा जो भी जनविरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं, केसीआर उनका समर्थन करते हैं।
 
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि देश के किसान अपने प्रयासों के बावजूद फसलों का उचित दाम प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।
 
भाजपा पर देश में नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा कि उनका मार्च बिना किसी नफरत के नदी की तरह बह रहा है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख