Dharma Sangrah

राहुल गांधी के सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर नरोत्तम का तंज, सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बना दें

विकास सिंह
मंगलवार, 9 मार्च 2021 (12:00 IST)
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिए गए बयान के बाद अब एक बार फिर दिल्ली से लेकर भोपाल तक सियासी पारा चढ़ गया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते  हुए कहा कि राहुल गांधी को बहुत जल्द समझ आ गया है कि मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगैर कांग्रेस शून्य है। यदि वे अपनी गलती सुधारना चाहते हैं तो राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें। 
 
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो लोग दो साल में कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं तय कर पाए वह मुख्यमंत्री बनाने की बात कह रहे है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिंधिया को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा और जैसे ही सरकार सरकार बनने पर मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया।
उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अब से ठीक एक साल पहले 10 मार्च 2021 को कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया के साथ मध्यप्रदेश में उनके समर्थक करीब दो दर्जन विधायक भी कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, क्या बोले पीएम मोदी?

इंडिगो संकट पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा सरकार देख रही है मामला

जम्मू कश्मीर में कैंसर का कहर, 5 साल में मिले 67 हजार से ज्यादा मरीज

इंडिगो का संकट छठे दिन भी जारी, खत्म नहीं हुई यात्रियों की परेशानी, एयरलाइंस ने रिफंड किए 610 करोड़

दोस्ती की राह पर पुतिन और ट्रंप, क्या होगा भारत पर असर?

अगला लेख