बुलेट पर बहन प्रियंका को बिठाकर बिहार की सड़कों पर निकले राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 27 अगस्त 2025 (15:09 IST)
बिहार वोट अधिकार रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव बाइक पर दिखे। इस बीच राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची से 65 लाख नाम हटाने पर जवाब मांगा। इस दौरान बिहार में जारी वोट अधिकार रैली में राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी को बुलेट पर बिठाकर हिस्सा घूमते नजर आए।

बता दें कि बिहार में जारी वोट अधिकार रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक बार फिर दिखाई दिए। इस बार भाई-बहन की जोड़ी अलग अंदाज में दिखी। दोनों एक साथ एक ही बुलेट पर बैठे हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी थे।

बता दें कि बिहार वोट अधिकार रैली के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुजफ्फरपुर में हैं। दोनों 26 अगस्त को सुपौल में थे, जहां उन्होंने रैली में भाग लिया था। मुजफ्फरपुर में रैली में राहुल गांधी ने कहा निर्वाचन आयोग बताए कि बिहार में मतदाता सूचियों से 65 लाख मतदाताओं के नाम क्यों हटाए गए हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि हम यह दिखाने के लिए सबूत देते रहेंगे कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में वोट कैसे चुराए गए। राहुल गांधी ने दावा किया कि हम यह दिखाने के लिए सबूत देते रहेंगे कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में वोट कैसे चुराए गए

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सांसद कनिमोई के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में बुधवार (27 अगस्त 2025) को शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की सड़कों पर बुधवार को मोटरसाइकिल चलाई।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को मोटरसाइकिल पर अपने भाई के पीछे बैठे देखा गया। यात्रा के दरभंगा जिले से मुजफ्फरपुर पहुंचने पर राहुल गांधी और यादव मोटरसाइकिल चलाते नजर आए और इस दौरान लोग उनका स्वागत करने के लिए सड़कों के किनारे खड़े थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में एक रैली में आरोप लगाया कि गुजरात मॉडल वोट चोरी का है, भाजपा ने वहां से ही लोगों के वोट चुराने शुरू किए थे। कुल 1,300 किलोमीटर की यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ समाप्त होगी।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मोदी- पुतिन के ठहाकों के बीच शहबाज शरीफ की हालत टाइट, कोई नहीं पूछ रहा

NSE और BSE ने MTNL पर लगाया जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

हाइवे बंद होने से कश्‍मीर के बागवानी क्षेत्र को भारी नुकसान, फलों से लदे सैकड़ों ट्रक अभी भी फंसे हैं

जम्‍मू कश्‍मीर में तबाही पर ईपीजी ने जताई चिंता, आपदाओं को लेकर दी यह चेतावनी

चीन में एक ही कार में मोदी और पुतिन, समझ रहे हो प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप?

अगला लेख