राहुल ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, भारत जोड़ने का लिया प्रण

Webdunia
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (09:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह बापू ने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, उसी तरह हम भी अपने भारत को जोड़ेंगे।
 
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया कि बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया।
 
उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन। जवान और किसान भारत की रीढ़ हैं। आज देश की तानाशाह सरकार उनपर लगातार हमला कर रही है। हमारे पूर्वजों की तरह, हम भी उनके हक़ के लिए लड़ रहे हैं। उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।'

<

‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन।

जवान और किसान भारत की रीढ़ हैं। आज देश की तानाशाह सरकार उनपर लगातार हमला कर रही है।

हमारे पूर्वजों की तरह, हम भी उनके हक़ के लिए लड़ रहे हैं। उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2022 >उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती है। देशवासी में इन दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख