राहुल गांधी पहले इतिहास पढ़ें, विदेशी टी-शर्ट पहन देश जोड़ने निकले हैं : अमित शाह

Webdunia
शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (18:54 IST)
जोधपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें पहले भारत का इतिहास पढ़ना चाहिए। साथ ही, उन्होंने राजस्‍थान की गहलोत सरकार पर वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी टी-शर्ट पहनकर देश जोड़ने के लिए निकले हैं।
 
शाह यहां रावण चबूतरा मैदान में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता संकल्प महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि अभी-अभी राहुल बाबा, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं... विदेशी टी-शर्ट पहनकर वह भारत जोड़ने निकले हैं।
उन्‍होंने कहा कि मैं राहुल बाबा और कांग्रेसियों को संसद में दिया गया उनका एक भाषण याद दिलाता हूं। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। राहुल बाबा, किस किताब में आपने यह पढ़ा है? यह तो वह राष्ट्र है जिसके लिए लाखों, लाख लोगों ने प्राणों की आहुति दे दी।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने न‍िकले हैं, मुझे लगता है कि उन्हें भारत के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है। शाह ने कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि गहलोत सरकार विकास के काम नहीं कर सकती, वह केवल वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है।
 
उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास का काम नहीं कर सकती है। वह सड़कें नहीं बना सकती, बिजली नहीं दे सकती, रोजगार नहीं दे सकती है। कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की, तुष्टिकरण कर राजनीति कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ खोखले वादे कर सकती है, वादों को पूरा नहीं कर सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

इस वर्ष विमान इंजन के बंद होने की हुईं कुल 6 घटनाएं, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

जानिए क्या होता है बादल फटना और पहाड़ों पर क्यों ज्यादा होती हैं ये घटनाएं

uttarakhand cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, पलक झपकते मलबे में तब्दील हो गया गांव, 10 की मौत, 40 लापता

सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार के बाद बोली BJP, संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ हैं कांग्रेस नेता

क्या हाई-प्रोफाइल कैदियों को मिलता है VIP ट्रीटमेंट? जानें कितनी तरह की होती हैं जेल और कैसे मिलता है कैदी नंबर

अगला लेख