Weather Alert: आंध्रप्रदेश और अंडमान में हुई वर्षा, कई राज्यों में बारिश की संभावना

Webdunia
बुधवार, 7 जुलाई 2021 (09:57 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश से नगालैंड तक व पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और असम से होते हुए एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पंजाब के हिस्से पर बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कच्छ और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है।

ALSO READ: बारिश: कई राज्यों में अलर्ट, कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा के उत्तरी तट और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उड़ीसा और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट तक फैली हुई है। एक और निम्न दबाव की रेखा विदर्भ के पूर्वी हिस्से से लेकर तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मेघालय, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्रप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। शेष पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तरप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों और पंजाब में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

ALSO READ: उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
 
अगले 24 घंटों के दौरान, मेघालय, असम के कुछ हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी मध्यप्रदेश, पश्चिमी हिमालय और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्व भारत के बाकी हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, पूर्वी उत्तरप्रदेश के तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : आतिशी का सवाल, स्वाति मालीवाल का मेडिकल 3 दिन बाद क्यों?

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख