Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Alert: तमिलनाडु और केरल में हुई वर्षा, अन्य राज्यों में बारिश की संभावना

हमें फॉलो करें Weather Alert: तमिलनाडु और केरल में हुई वर्षा, अन्य राज्यों में बारिश की संभावना
, गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (08:32 IST)
नई दिल्ली। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर बना हुआ है और यह औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा उत्तरी श्रीलंका से होते हुए तमिलनाडु के दक्षिणी तट तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र उसी क्षेत्र में विकसित होगा। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर है और यह औसत समुद्र तल से 4.8 किमी ऊपर फैला हुआ है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु के शेष हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मराठवाड़ा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई। मध्य और पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के शेष हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तटीय आंध्रप्रदेश, लक्षद्वीप और कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना, तटीय ओडिशा, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेलयात्रियों के लिए Good News ! मध्य रेलवे ने घटाए प्लेटफार्म टिकट के दाम, यह होगी नई कीमत