Hanuman Chalisa

बिहार में बाढ़, राजनाथ ने की नीतीश से बात

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2017 (15:12 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और दोनों ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।
 
बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के करीब 320 कर्मियों को भेजा गया है। टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान नीतीश ने गृहमंत्री को राज्य के मौजूदा हालत की जानकारी दी।
 
सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि केंद्र राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों में मदद करने के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें रवाना कर रहा है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ की करीब 7 टीमें पहले ही बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुकी हैं। हर टीम में 45-45 कर्मी हैं।
 
हाल में राज्य में बारिश से संबंधित एक घटना में 2 लोग मारे गए थे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने आने वाले दिनों में बिहार में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख