Hanuman Chalisa

गैरकानूनी गतिविधियों से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा पुख्ता करने की जरूरत : राजनाथ

Webdunia
सोमवार, 18 जून 2018 (17:51 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गैरकानूनी गतिविधियों के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए इस चुनौती से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।
 
 
गृह मंत्रालय के साइबर सुरक्षा प्रकोष्ठ के कामकाज की समीक्षा बैठक में सिंह ने कहा कि साइबर स्पेस अपराधों के कारण एक नई चुनौती खड़ी हो गई है और इनसे निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। सोशल मीडिया का गैरकानूनी गतिविधियों के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है और इस पर रोक के लिए सुरक्षा एजेंसियों की क्षमता और दक्षता बढ़ाए जाने की जरूरत है।
 
इंटरनेट पर 'चाइल्ड प्रोनोग्राफी' तथा अन्य अश्लील सामग्री के प्रसार पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने इसकी शिकायत के लिए ऑनलाइन साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इससे पीड़ित व्यक्ति आसानी के साथ शिकायत दर्ज करा सकेंगे और इनकी जांच भी तेजी से हो सकेगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख