shiv chalisa

रामदेव का तीखा हमला, देश के गद्दार हैं नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग

Webdunia
सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (17:05 IST)
मेरठ। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जैसे लोग देश के गद्दार ही कहे जाएंगे, जिन्हें देश से इतना प्यार, रोजगार और सम्मान मिलने के बाद अब अचानक देश उन्हें असुरक्षित लगने लगता है।
 
बाबा रामदेव ने सोमवार को यहां पतं‍जलि की ओर से देश के पांचवें स्वदेशी परिधान शोरूम का शुभारंभ करने मेरठ पहुंचे थे। उन्होंने बातचीत के दौरान नसीरुद्दीन शाह के बयान पर पूछे जाने पर ये बातें कहीं।
 
गौरतलब है कि पिछले दिनों नसीरुद्दीन शाह ने बुलंदशहर हिंसा पर बयान जारी किया था, जिससे विवाद पैदा हो गया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने बच्चों की फिक्र होती है कि कहीं किसी दिन कोई भीड़ उन्हें घेरकर यह न पूछे कि तुम्हारा धर्म क्या है। उन्होंने बुलंदशहर में गोकशी के नाम पर उन्मादी भीड़ द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या का जिक्र करते हुए यह बयान दिया था।
 
बाबा रामदेव ने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं जहां हिंसा नहीं होती, लेकिन कुछ लोग अपने देश को बदनाम करने पर आमादा रहते हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश से सब कुछ पा लेने के बाद नसीरुद्दीन शाह को अब यहां असुरक्षा महसूस होने लगी है। बेशक, ऐसे लोग देश के गद्दार हैं।
 
राम मंदिर निर्माण के लिए इससे अच्छा माहौल नहीं : रामदेव ने कहा कि राम मंदिर जनभावनाओं और आस्‍था से जुड़ा विषय है। मोदी और योगी दोनों राम भक्त हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए इससे अच्छा माहौल नहीं हो सकता और इसके लिए सभी दलों को एक साथ आना चाहिए, जिससे देश में सौहार्द बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गाय राष्‍ट्रमाता है और उसकी रक्षा के लिए सभी सरकारों को प्रयत्न करना चाहिए।
 
बाबा रामदेव ने कहा कि उनका लक्ष्य 50 हजार करोड़ की अर्थव्यवस्था पर काबिज विदेशी शक्तियों को देश से भगाना है और इसके लिए उन्होंने स्वदेशी आंदोलन को और ताकत दी है। उन्होंने कहा कि पतंजलि परिधान इसी आंदोलन का एक हिस्सा है। योग गुरु स्वामी रामदेव दोपहर क़रीब एक बजे यहां हेलीकॉप्टर से परतापुर हवाई पट्टी पर उतरे, जहां उनका पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख