Hanuman Chalisa

पर्यटन को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए समाज के हर तबके को जोड़ें : रामनाथ कोविंद

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (15:34 IST)
नई दिल्ली। पर्यटन के क्षेत्र में भारतीय संस्कृति की पुरानी परंपराओं को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि भारत में पर्यटन को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए समाज के हर तबके को जोड़ा जाना चाहिए।
 
राष्ट्रपति ने 'विश्व पर्यटन दिवस' पर पुरस्कार प्रदान करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि भारत में 65 प्रतिशत युवा आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। हमें इस युवा आबादी का लाभ लेना है। युवाओं की कुशलता और प्रतिबद्धता के बल पर देश का भविष्य मजबूत होगा। 
 
उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक बहुत बड़े वर्ग की रोजी-रोटी इस उद्योग से जुड़ी है। ऐसे में अब हम एक नई ऊर्जा के साथ भारतीय संस्कृति की पुरानी पंरपराओं को पर्यटन के क्षेत्र में आधुनिक विश्व से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 
 
21वीं सदी में इन्हीं प्रयासों से भारत पर्यटन के आर्थिक पक्ष के बुनियादी महत्व को रेखांकित कर रहा है। समावेशी पर्यटन विकास के जरिए समावेशी आर्थिक पर्यटन को बल मिल सकता है। इसके लिए पर्यटन को समाज के हर तबके से जोड़ना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि हर भारतवासी को पर्यटकों को अपने अपने स्तर पर अच्छे अनुभव से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है और रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। 
 
कोविंद ने कहा कि जिन देशों में पर्यटन ही मुख्य व्यवसाय है, उन देशों का प्रत्येक व्यक्ति पर्यटकों की प्रसन्नता के लिए सक्रिय रहता है। पर्यटन के प्रति जागरूकता में सरकार का काम दिशा देना और समुचित वातावरण प्रदान करना है।
 
उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार ने 'अतुल्य भारत' के माध्यम से स्थानीय और विदेशी पर्यटकों को स्थानीय लोगों के साथ रहने का अनुभव प्रदान करने की पहल की है। इससे पर्यटकों को आत्मीय अनुभव मिलता है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व का माहौल बनता है।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने पिछले 3 वर्षों के दौरान 100 से अधिक देशों के पर्यटकों को आगमन पर वीजा सुविधा प्रदान की है, जो पहले गिने-चुने देशों के पर्यटकों को मिलता था। इससे पहल से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
 
कोविंद ने कहा कि हमारे देश में प्रकृति के वरदान, सांस्कृतिक विरासत और लोगों की प्रतिभा के बल पर मेडिकल पर्यटन, धरोहर पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन, रोमांचकारी गतिविधि पर्यटन, खेल पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षमता के विकास के संबंध में कुछ प्रशंसनीय प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख