रिलायंस ने दी 15000 मीट्रिक टन मुफ्त ऑक्सीजन, मुकेश अंबानी खुद कर रहे हैं सुपरविजन

Webdunia
शनिवार, 1 मई 2021 (13:29 IST)
नई दिल्ली। बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण और ऑक्सीजन की मारामारी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हजारों लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। अप्रैल माह में रिलायंस ने 15000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन मुफ्त उपलब्ध करवाई है। 
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुताबिक देशभर में रिलायंस के जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। इस पूरे मामले में खास बात यह है कि ऑक्सीजन के प्रोडक्शन और ट्रांसपोर्टेशन का सुपरविजन रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी स्वयं देख रहे हैं। रिलायंस द्वारा सप्लाई की गई इस ऑक्सीजन से 15 लाख के लगभग कोरोना मरीजों को मदद मिली है। 
रिलायंस के मुताबिक जामनगर में सर्वाधिक ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाता है। भारत की कुल मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का 11 फीसदी उत्पादन रिलायंस के एक ही स्थान पर किया जाता है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में बढ़ते संकट के बीच रिलायंस के ‍जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई की गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख