rashifal-2026

Putin India Visit : भारत दौरे पर क्या-क्या करेंगे पुतिन, क्यों खास है रूसी राष्‍ट्रपति का भारत दौरा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 (08:12 IST)
Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज 7 मंत्रियों समेत 2 दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन का यह भारत दौरा बेहद खास है। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की शिखर वार्ता होगी। जानिए क्या है भारत में पुतिन का कार्यक्रम और क्यों खास है उनका भारत दौरा? ALSO READ: putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम
 
भारत में क्या है पुतिन का कार्यक्रम : राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर की शाम में नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम उनके लिए निजी भोज देंगे। 
 
भारत दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन में व्लादिमीर पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। फिर वे हैदराबाद हाउस जाएंगे और द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे।
 
इसके वे पीएम मोदी के साथ भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के लिए रवाना हो जाएंगे। 
 
क्यों खास है पुतिन का भारत दौरा : अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच पुतिन का भारत दौरा दोनों देशों के लिए बेहद अहम है। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच शिखर वार्ता में रक्षा संबंध मजबूत करने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबाव से बचाने और छोटे परमाणु रिएक्टरों के मामले में सहयोग समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
 
रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा के दौरान भारत-रूस के बीच 2030 तक अर्थव्यवस्था में रणनीतिक सहयोग के क्षेत्रों के विकास के लिए कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उनके रूसी समकक्ष आंद्रे बेलौसोव के बीच आज रूस से एस-400 मिसाइल प्रणालियों की खरीद, सुखोई-30 विमानों के उन्नयन, ब्रह्मोस के उन्नत संस्करण पर काम करने पर चर्चा होगी। दोनों नेता एस-500 पर भी बात कर सकते हैं।
 
गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति चार साल बाद भारत दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले वे 2021 में भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए थे। पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को गए थे।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 7 मंत्रियों समेत आज भारत आएंगे पुतिन, भारत रूस बिजनेस फोरम में होंगे शामिल

'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर बड़ा अपडेट, विधि आयोग ने क्या कहा

IndiGo crisis : इंडिगो की 200 उड़ानें कैंसिल, क्या रहा कारण, कंपनी का बयान आया सामने

सहकारी संस्थाएं किसानों को सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

अगला लेख