भारत में भी बनेगी रूसी वैक्‍सीन Sputnik V, सरकार ने दी मंजूरी

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (21:50 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार और टीकों की कमी के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है। रूसी वैक्‍सीन स्पूतनिक (Sputnik V) अब भारत में ही बनेगी और इसके लिए सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। 
 
सीरम इंस्टीट्‍यूट देश में रूसी वैक्‍सीन Sputnik V की मैन्‍यूफैक्‍चरिंग करेगी। दवा नियामक डीजीसीए ने सीरम इंस्‍टीट्यूट को यह मंजूरी दी है। इसके लिए सीरम ने रूस की गमालेया रिसर्च इंस्‍टीट्यूट ऑफ एपिडेमोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी के साथ गठजोड़ किया है। बताया जा रहा है कि इसे कुछ शर्तों के साथ हडपसर संयंत्र में बनाया जाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि उसने हाल ही में Sputnik V की मैन्युफैक्चरिंग के लिए आवेदन किया था। साथ ही टेस्‍ट और एनालिसिस की अनुमति भी मांगी थी। 
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले डॉ. रेड्‍डीज लैब के माध्यम से भी स्पूतनिक वी के वितरण की बात सामने आई थी। उसकी कीमत पर 1000 रुपए के आसपास बताई गई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

हिमाचल प्रदेश में BJP का बड़ा एक्‍शन, 2 बागियों को 6 साल के लिए किया बाहर

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख