भाजपा नेता संबित पात्रा का बड़ा बयान, हमें पाकिस्तान के 4 टुकड़े और कांग्रेस की 4 सीटें चाहिए

Webdunia
रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (14:33 IST)
नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि हमें पाकिस्तान के 4 टुकड़े और कांग्रेस की 4 सीटें चाहिए। 
 
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'हमें ज्यादा कुछ नहीं, बस कांग्रेस पार्टी के 4 सीटें और पाकिस्तान के चार टुकड़े चाहिए। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए, राष्ट्रहित के लिए एक बार फिर से नमो अगेन चाहिए।

संबित पात्रा इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। इस ट्वीट को एक हजार से ज्यादा लोगों ने ला‍इक किया तो 286 लोगों ने इस रिट्वीट किया। 80 लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया की। 

इस पर ट्वीट करते हुए राजू सिंह नामक यूजर ने कहा कि 'जय श्रीराम, जय हो नमो सरकार।' साथ में उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट किया। इस पर लिखा हुआ था- 'तिलक,  तराजू और तलवार, एक हों मित्रों अबकी बार। अटल इरादा मोदी वार, अबकी बार 400 पार। जय श्रीराम।' 
 
इससे पहले संबित पात्रा ने कहा था कि कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और शशि थरूर ने जो ट्वीट किए हैं दोनों के ट्वीट हिंदुस्तान के विरोध में हैं। मनीष तिवारी ने पानी रोकने की बात पर जो बयान दिया कि इसमें कोई दम नहीं है। पाकिस्तान की हेड लाइन बनी हुई है।
 
संबित पात्रा ने कहा, कांग्रेस ने कहा था कि हम इस पर राजनीति नहीं करेंगे लेकिन उसके बावजूद राजनीति शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विट कर कहा कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ ना खेलना सरेंडर करने से भी बदतर होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

अगला लेख