प्रो. संजय द्विवेदी ने किया 'प्रिंसिपल्स ऑफ हॉर्टिकल्चर' पुस्तक का विमोचन

Webdunia
शनिवार, 20 मई 2023 (14:34 IST)
(बागवानी के मूलभूत सिद्धांतों पर केन्द्रित है डॉ. ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी की पुस्तक)
नई दिल्ली, भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने शुक्रवार को 'प्रिंसिपल्स ऑफ हॉर्टिकल्चर' नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, डॉ. प्रभात कुमार एवं डॉ. अमित कुमार गोस्वामी हैं। इस अवसर पर प्रो. द्विवेदी ने कहा कि यह पुस्तक किसानों तथा बागवानी विषय में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुलभ व्यवहारिक ज्ञान से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र तेजी से फल-फूल रहा है और देश के कृषि क्षेत्र का विकास-यंत्र बन चुका है।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर उपस्थित लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बागवानी पौधों एवं फसलों के उत्पादन की कला और विज्ञान है। मोटे तौर पर इसमें फल, सब्जी, फूल, औषधीय और सुगंधित पौधों, मसाले तथा अन्य फसलों का उत्पादन और प्रबंधन शामिल है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थी बागवानी के सिद्धांतों की मूलभूत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि शिक्षा एवं बागवानी के क्षेत्र में शिक्षण एवं शोध का 22 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. चतुर्वेदी की इससे पूर्व 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वह वर्तमान में आरबीएस कॉलेज, बिचपुरी, आगरा में हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अध्यक्ष हैं। पुस्तक के दो अन्य सह लेखक डॉ. प्रभात कुमार एवं डॉ. अमित कुमार गोस्वामी हैं। डॉ. प्रभात कुमार भारत सरकार में हॉर्टिकल्चर कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं, वहीं डॉ. अमित गोस्वामी आईसीएआर-आईएआरआई में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख