सावरकर को 'भारत रत्न' दिया जाए, राहुल गांधी की टिप्पणी से उत्पन्न विवाद पर राउत ने भाजपा से कहा

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (23:15 IST)
मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दिवंगत वीडी सावरकर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' मिले।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान कहा कि हिंदुत्व के विचारक सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की और डर की वजह से उन्हें दया याचिकाएं लिखीं। इसके बाद भाजपा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को घेरने की कोशिश कर रही है।

ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट और कांग्रेस महाराष्ट्र में गठबंधन सहयोगी हैं। राउत ने यहां विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा, सावरकर के प्रति यह छद्म स्नेह प्रदर्शित करने के बजाय उन्हें भारत रत्न पुरस्कार दिया जाना चाहिए। यह पुरस्कार अब तक सावरकर को क्यों नहीं दिया गया?

बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा के साथ विश्वासघात करने के भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के आरोप के स्पष्ट संदर्भ में राउत ने कहा, अगर वे (भाजपा) दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के लिए इतना स्नेह और सम्मान रखते हैं, तो वे उन्हें भारत रत्न भी दे सकते हैं।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख