AAP का LG पर बड़ा आरोप, बेटी को अवैध तरीके से दिया ठेका

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (14:30 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग (KVIS) के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और एक खादी लाउंज की इंटीरियर डिजाइनिंग का ठेका अपनी बेटी को दिया था। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल सक्सेना को बर्खास्त करने की मांग की।
 
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी मांग की कि कानून का उल्लंघन कर अपनी बेटी को कथित तौर पर ठेका देने के लिए सक्सेना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
 
सिंह ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने केवीआईसी के अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान अपने पद का दुरुपयोग किया तथा मुंबई में एक खादी लाउंज की आंतरिक साजसज्जा का ठेका अपनी बेटी को दिया। ठेका देने में उन्होंने केवाईआईसी कानून, 1961 के प्रावधानों का उल्लंघन किया।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दिल्ली के उपराज्यपाल के तौर पर सक्सेना को फौरन बर्खास्त करना चाहिए तथा अपनी बेटी को अवैध तरीके से ठेका देने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
सिंह ने कहा कि आप अपने वरिष्ठ वकीलों के साथ विचार-विमर्श कर रही है और मामले में अदालत का रुख करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल अपने गलत कृत्यों की जवाबदेही से बच नहीं सकते। हम इस मामले में जल्द ही अदालत का रुख करेंगे क्योंकि ठेका देने में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। आप नेता ने पूछा कि केवाईआईसी के अध्यक्ष अपने रिश्तेदार को ठेका कैसे दे सकते हैं? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर पलटवार- मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

मेरठ में गरजीं मायावती, बोलीं मुस्लिमों का हिन्दुत्व की आड़ में हो रहा है शोषण

BJP से निष्कासन के बाद पार्टी और येदियुरप्पा को लेकर क्या बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा?

गिरिराज फिर बोले, पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से नहीं मांगूंगा वोट

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समुदाय के बीच फायरिंग, भेजा गया अतिरिक्त बल

Lok Sabha Election 2024: मेरठ में अरुण गोविल के समर्थन में CM योगी का मेगा रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

MP Board Result 2024 : 24 अप्रैल को घोषित होंगे MP Board 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम

Global NCAP Rating : किआ कैरेंस को 3-स्टार और होंडा अमेज को 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली

अगला लेख