सऊदी अरब में काटे दो पंजाबियों के सिर, अमरिंदर ने सजा को बताया बर्बर

Webdunia
गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (07:49 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सऊदी अरब में हाल ही में दो पंजाबियों के सिर काटे जाने की घटना को बुधवार को बर्बर और अमानवीय बताते हुए कहा कि वह इस संबंध में विदेश मंत्रालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगेंगे।
 
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, हत्या के दोष में होशियारपुर निवासी सतविंदर कुमार और लुधियाना निवासी हरजीत सिंह का सिर कलम कर दिया गया था। दोनों भारतीय पंजाब के थे और वो वर्क परमिट पर वहां काम कर रहे थे।
 
कैप्टन ने इस पर शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है कि सभ्य देशों में आज भी ऐसी अमानवीय घटनाएं होती हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है। घटना 28 फरवरी की है।
 
रियाद में भारतीय दूतावास को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। दोनों को फांसी पर चढ़ाने से पहले भारतीय दूतावास को सूचना नहीं दी गई। दोनों मृतकों के परिवार को शायद उनके शव नहीं दिए जाए क्योंकि यह सऊदी के नियमों के खिलाफ है। बताया जा रहा है कि हरजीत और सतविंदर ने पैसों के विवाद में इमामुद्दीन की हत्या कर दी थी। तीनों ने यह पैसा लूट के जरिए जमा किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन का कैसे चलता है खर्च, नए पोप कैसे बढ़ा सकते हैं आमदनी

CRS की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, वर्ष 2022 में covid 19 से हुईं 86.5 लाख मौतें

कहां है सोनम रघुवंशी? CM मोहन यादव ने किया CBI जांच का अनुरोध

रूस ने अंतरिक्ष स्टेशन से यान प्रक्षेपित करने संबंधी तकनीक का कराया पेटेंट, जानें क्या होगा लाभ

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला के अस्पताल में भर्ती

अगला लेख