मोदी कैबिनेट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह, जानिए किनको आया दिल्ली से बुलावा...

Webdunia
मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (14:16 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। मोदी मंत्रिमंडल में कुल 53 सदस्य है, इन्हें बढ़ाकर 81 किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष गुरुवार को संभावित मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

ALSO READ: बड़ी खबर, थावरचंद गहलोत होंगे कर्नाटक के राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्यप्रदेश के गवर्नर
कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र के कई भाजपा नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।
 
ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना लगभग तय हैं। वे आज दोपहर दिल्ली पहुंच रहे हैं। दूसरी और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी दोपहर 3 बजे तक राजधानी पहुंचेंगे। महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता नारायण राणे को भी दिल्ली बुलाया गया है। वे आज दोपहर दिल्ली पहुंच जाएंगे।

ALSO READ: नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू, सिंधिया मालवा दौरा बीच में छोड़ जा रहे दिल्ली
उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी और सासंद रमापति राम त्रिपाठी में से किसी एक को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। युवाओं को लुभाने के लिए युवा चेहरों के नाम पर कई बार के सांसद वरुण गांधी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावनाएं दिख रही हैं। दलित चेहरे के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया का नाम लिया जा रहा है।
 
सहयोगी दलों में अपना दल की अनुप्रिया पटेल, जनता दल (यू) के आरसीपी सिंह, और विभाजित लोजपा के पारस गुट के पशुपति पारस के नाम की भी चर्चा हो रही है।
 
इस बीच आज ही कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए थावरचंद गेहलोत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कुछ अन्य लोग भी मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर हो सख्ती, CM मोहन यादव के निर्देश, खुले में मांस बिक्री वालों पर करे कार्रवाई

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया रजिस्ट्रेशन ऐप

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

गुजरात : तेज रफ्तार कार ने ली शख्‍स की जान, क्रुद्ध ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम

अगला लेख