Hanuman Chalisa

आतंकियों के साथ ही अफीम की खेती का भी सफाया कर रहे सुरक्षाबल

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 5 जून 2020 (17:55 IST)
जम्मू। कश्मीर में सुरक्षाबलों को एकसाथ कई मोर्चों पर जूझना पड़ रहा है। इनमें आतंकियों के हमलों और 
सीमा पार से घुसपैठ तो है ही, अफीम की बड़े पैमाने पर की जाने वाली खेती भी है। हर साल गर्मियों की शुरुआत के साथ ही उन्हें अफीम की खेती के विरुद्ध व्यापक अभियान छेड़ना पड़ता है।

इसी क्रम में कश्मीर में नशे का कारोबार कर रहे राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ अपनी कार्रवाई करते हुए अवंतीपोरा पुलिस ने अवैध अफीम की खेती को नष्ट करते हुए आज करीब पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया। अवंतीपोरा के गांव काखेरवन में यह खेती पांच कनाल से अधिक भूमि पर लगाई हुई थी।

पुलिस ने खेती को नष्ट करने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया। सारी अफीम की खेती को एक जगह इकट्ठा किया और बाद में उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यही नहीं खेती लगाने वाले जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शौकत अहमद मीर, नजीर अहमद मीर, गुलाम मोहम्मद मीर सभी निवासी वखरवान, मोहम्मद सबान, गुलाम हसन शेख दो निवासी ख्वानी के तौर पर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि इन जगहों पर अफीम को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में महंगे दामों पर बेचने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। खेती के बकायदा उन्नत तथा संशोधित बीजों का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि अफीम की अधिक से अधिक खेती मुमकिन हो पाए और अच्छे दामों पर बिक पाए। कश्मीरी अफीम की खेती अक्‍सर जंगलों में करते हैं, ताकि किसी को भनक न लगे।

यह भी सच है कि अधिकतर अफीम के खेत केसर की क्यारियों में ही उगाए जा रहे हैं। अवंतीपोरा के पुलिस अधीक्षक भी मानते हैं कि केसर जैसी महंगी फसल भी अब कश्मीरियों को आकर्षित इसलिए नहीं कर पा रही क्योंकि यह बहुत समय लेती है और हमेशा ही इस पर मौसम की मार भी अपना असर दिखाती है।
ऐसे में बिना किसी मेहनत, बिना पानी देने की परेशानी के पैदा होने वाली और केसर की फसल से कहीं अधिक 
धन दिलाने वाली अफीम की खेती अब केसर क्यारियों का स्थान ले रही है। नतीजतन एक्साइज विभाग तथा पुलिस के लिए दिन-ब-दिन अफीम की खेती के बढ़ते रकबे पर इसकी पैदावार को रोक पाना मुश्किल होता जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

November Car Sales : Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Tata, Mahindra में किसने मारी बाजी

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का हंगामेदार आगाज, सीरफ कांड और किसानों के मुद्दें पर घिरी सरकार

रायसेन में भरभराकर गिरा पुल, 4 बाइक सवार घायल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

अगला लेख