शत्रुघ्न सिन्हा संकट की घड़ी में सरकार के साथ, पक्ष में करेंगे मतदान

Webdunia
शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (12:04 IST)
नई दिल्ली। बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि पार्टी के साथ कुछ बिन्दुओं पर मतभेद के बावजूद संकट की घड़ी में पार्टी का साथ देंगे और शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के पक्ष में मतदान करेंगे।


सिन्हा ने यह भी साफ किया कि वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले वे पार्टी से बाहर जाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं भाजपा का सदस्य हूं और एक अनुशासित सिपाही की तरह पार्टी के आज्ञा का पालन करूंगा। पार्टी के खिलाफ अक्सर मुखर होने के बारे में उन्होंने कहा, यह आइना दिखाने की तरह है और मैं भविष्य में भी ऐसा करूंगा।

उन्होंने कहा, यह एक परिवार के अंदर की बात की तरह है। पार्टी ने मुझे मुसीबत में नहीं छोड़ा है और मैंने भी पार्टी को नहीं छोड़ा है। नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ आज पहली बार अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

LIVE: यूपी की शिक्षा मंत्री की बाल-बाल बची जान, काफिले की गाड़ी से टकराई कार

आतिशी का दिल्ली में पुराने वाहन हटाने के मामले में भाजपा को समर्थन का आश्वासन

Marathi Hindi Controversy: फडणवीस का स्पष्टीकरण, रैली के लिए अनुमति दी गई लेकिन मनसे ने विशेष मार्ग पर दिया जोर

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

अगला लेख