Hanuman Chalisa

कर्नाटक में अपतटीय शोध पोत पर आग लगी, चालक दल के 30 सदस्यों व 16 वैज्ञानिकों को बचाया

Webdunia
शनिवार, 16 मार्च 2019 (17:07 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक के न्यू मेंगलोर में एक अपतटीय नौवहन शोध पोत पर आग लगने के बाद तटरक्षक बलों ने चालक दल के 30 सदस्यों और 16 वैज्ञानिकों को बचाया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
तटरक्षक के महानिरीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) विजय छापेकर ने कहा कि शुक्रवार रात 10 बजे मुंबई के मरीन रेस्क्यू को-ऑर्डिनेशन सेंटर को महासागर शोध पोत (ओआरवी) 'सागर संपदा' में आग लगने की सूचना मिली। यह पोत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाले एक संस्थान का है। पोत पर मौजूद 16 वैज्ञानिकों में से 3 महिला वैज्ञानिक भी थीं।
 
अधिकारी ने कहा कि पोत के रिहाइश वाले क्षेत्र में आग लगी थी और चालक दल के सदस्य इस पर काबू नहीं कर सके। आग फैल गई जिसके बाद तटरक्षक बल ने तटरक्षक पोत विक्रम और सुजय को आवश्यक सहायता के लिए भेजा।
 
छापेकर ने कहा कि भारतीय तटक्षक पोत रात 12 बजे के कुछ देर बाद 'सागर संपदा' के पास पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए साझा दल काम में जुटा। उन्होंने कहा कि तटरक्षक बलों के पोत पर उपलब्ध बाह्य अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल भी आग पर काबू पाने के लिए किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 11 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख