Hanuman Chalisa

नीरव मोदी की भाजपा सहयोगी : शिवसेना

Webdunia
शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (17:03 IST)
मुंबई। शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाया है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हजारों करोड़ रुपए का महाघोटाला करने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी और भाजपा के बीच साठगांठ है।


केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की भाजपा सरकार में शामिल शिवसेना के शनिवार को मुखपत्र 'सामना' के एक लेख में कहा गया है कि दावोस में इसी माह हुए विश्व आर्थिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में नीरव मोदी भी शामिल था। पार्टी ने कहा कि इससे साबित होता है कि नीरव मोदी भाजपा का सहभागी है।

मुखपत्र ने लिखा है कि नीरव मोदी भाजपा का सहयोगी है और उसने चुनावों के दौरान भाजपा की मदद की। किसान 100-500 रुपए का बैंकों का कर्ज अदा नहीं कर पाने के कारण आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं जबकि लोग मोटी रकम लेकर देश से भागने में कामयाब हो रहे हैं।

नीरव मोदी पर पीएनबी से घोटाला कर 11,300 करोड़ रुपए के चूना लगाने का मामला सामने आया है। नीरव मोदी देश छोड़ चुका है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कार्रवाई करते हुए उसकी 5,100 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। इस मामले में बैंक के कई अधिकारी भी गिरफ्त में आए हैं। बैंक के 2 अधिकारियों पर इस घोटाले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बैंक के कुल 18 अधिकारियों को निलंबित भी किया जा चुका है।

संपादकीय में लिखा गया है कि भ्रष्टाचार के कारण महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सलाखों के पीछे हैं। दूसरी तरफ हजारों करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले शराब किंग विजय माल्या और नीरव मोदी देश से भागकर विदेशों में मौज कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख