एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने पर दिग्विजय पर भड़के शिवराज, कहा मोदी विरोध ने बना दिया अंधा

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 3 मार्च 2019 (14:04 IST)
भोपाल। एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने पर मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री आमने-सामने आ गए हैं। दिग्विजय सिंह के सबूत मांगने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी के विरोध में दिग्विजय सिंह इतने अंधे हो गए हैं कि वे पाकिस्तान की भाषा बोलने लगे हैं। वे ऐसी भाषा बोल रहे हैं जिससे पाकिस्तान का साख बढ़े। दिग्विजय सिंह अब मोदी का विरोध करते-करते भारतमाता का अपमान करने लगे हैं। अगर दिग्विजय सिंह सेना के शौर्य को भी सहन नहीं कर पा रहे हैं, तो उन पर धिक्कार है।
 
शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले ही मध्यप्रदेश का बंटाधार कर चुके है और अब देश को बांटने का काम कर रहे हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने भी दिग्विजय सिंह के एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने पर कहा कि जब सेना ने खुद आकर सबूत दे दिया है तो फिर सबूत मांगने का क्या औचित्य है? बाबूलाल गौर ने पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि एयर स्ट्राइक का फायदा बीजेपी को चुनाव में मिलेगा।
बेटे जयवर्धन ने किया पिता का बचाव : वहीं पिता दिग्विजय सिंह के बयान के बचाव में बेटे और सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह सामने आ गए हैं। जयवर्धन ने कहा कि भाजपा की आदत है बातों को घुमाने की। दिग्विजय सिंह ने केवल एयर स्ट्राइक से डैमेज को दुनिया को बताने को कहा है। इसके साथ जयवर्धन सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने अभिनंदन की रिहाई का स्वागत करते हुए पाकिस्तान से आतंकी मसूद अजहर और हाफिज सईद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख