नारायण राणे के बयान पर बवाल, केंद्रीय मंत्री के घर शिवसेना कार्यकर्ताओं का हमला, मुंबई में पुलिस का लाठीचार्ज

Webdunia
मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (11:52 IST)
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी बयान पर बवाल मचा हुआ है। मंगलवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नारायण राणे के मुंबई स्थि‍त घर पर हमला कर दिया। इस दौरान शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। 
 
 
इस बीच शिवसेना विधायक विनायक राउत ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर राणे को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की अपील की है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। कहा जा रहा है पुलिस केंद्रीय मंत्री को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।
 
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके राणे पहले शिवसेना में थे, जो बाद में कांग्रेस में आ गये और फिर, 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गए। राणे ने दावा किया कि 15 अगस्त को जनता को संबोधित करते समय ठाकरे यह भूल गए थे कि आजादी को कितने साल पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाषण के बीच में वह अपने सहयोगियों से पूछ रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस को कितने साल हुए हैं।
 
राणे के इस बयान की शिवसेना ने कड़ी निंदा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंबई और कई अन्य स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं, जिसमें राणे को ‘कोम्बडी चोर’ (चिकन चोर) बताया गया है। गौरतलब है कि करीब पांच दशक पहले चेंबूर में राणे पॉल्ट्री की दूकान चलाते थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 5 की मौत, बाड़मेर में पारा 48 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Lok Sabha Elections : दिल्‍ली में कई निर्दलीय आजमा रहे किस्मत, सबकी अलग-अलग है कहानी...

1 तेलुगु एक्ट्रेस समेत 86 ने बेंगलुरु रेव पार्टी में ली थी ड्रग, ब्लड रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए

किस बात को लेकर BJP से नाराज हैं जयंत सिन्हा, नोटिस का दिया जवाब

देवेगौड़ा की पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी, धैर्य की परीक्षा मत लो, जहां भी हो जल्दी लौटो

BJP ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना, राजधानी को 'उड़ता बेंगलुरु' कहा

भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग, रिकॉर्ड 236.59 गीगावॉट पर पहुंची

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर लगाया यह आरोप...

EVM के डेटा को लेकर कपिल सिब्बल ने Supreme Court से किया यह आग्रह

सांसद की खाल उतार ली, हड्डियों के छोटे टुकड़े किए, इस खौफनाक हत्‍याकांड के लिए मुंबई से हायर किया था कसाई

अगला लेख