Hanuman Chalisa

जाति आधारित जनगणना को लेकर भाजपा विधायक ने साधा नीतीश पर निशाना

Webdunia
मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (11:31 IST)
बलिया (उत्तरप्रदेश)। बलिया जिले की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने देश में जाति आधारित जनगणना की मांग करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

ALSO READ: जातिगत जनगणना की मांग पर बिहार के नेताओं से क्या बोले PM मोदी
 
भाजपा विधायक सिंह ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक न्याय की बात करने वाले नेता नीतीश कुमार तथा अन्य से मेरा निवेदन है कि यदि वास्तव में वे अपने गरीब पिछड़े वर्ग के भाइयों को न्याय दिलाना चाहते हैं तो सबसे पहले उन्हें स्वयं और अन्य संपन्न लोगों को आरक्षण कोटे से बाहर रहने की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से आरक्षण का लाभ पिछड़े वर्ग के गरीब लोगों को मिल सकेगा। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि राजनीतिक लाभ की खातिर समाज को तोड़ना देश के लिए उचित नहीं है।

ALSO READ: जातीय जनगणना को लेकर बिहार के 10 दलों के 11 नेताओं की PM मोदी से मुलाकात, तेजस्वी बोले- जब जानवरों की गिनती तो इंसानों की क्यों नहीं?
 
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य की 10 पार्टियों के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इन सभी दलों ने जाति आधारित जनगणना की आवश्यकता पर एक स्वर में बात की और जोर देकर कहा था कि विभिन्न जातियों संबंधी आंकड़े प्रभावी विकास योजनाएं बनाने में मदद करेंगे, क्योंकि उनमें से कई को उनकी वास्तविक जनसंख्या के अनुरूप अब तक लाभ नहीं मिला है। कुमार के साथ भाजपा और कांग्रेस सहित सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए और उन्होंने मोदी को अपनी मांग सौंपी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख