कर्नाटक की जनता के ‍लिए मिलकर काम करेंगे सिद्धारमैया और शिवकुमार

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2023 (15:19 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को राज्य की जनता के कल्याण के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। कांग्रेस ने आज घोषणा की कि सिद्धारमैया राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे और शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे।

सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, कन्नडिगा लोगों के हितों की रक्षा के लिए हम हमेशा मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी जनहितैषी, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने और सभी गारंटी को पूरा करने के लिए परिवार की तरह काम करेगी।

उन्होंने एक तस्वीर भी जारी की जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनका और शिवकुमार का हाथ एकसाथ उठाकर एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने भी इसी तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, कर्नाटक का सुरक्षित भविष्य और हमारी जनता का कल्याण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है और हम इसे सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हैं। दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर रस्साकशी पिछले कुछ दिन से चल रही थी जिसका आज पटाक्षेप हो गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

वडोदरा में पुल गिरने से 10 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

काशी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, विश्वविख्यात गंगा आरती का स्थान 10 फीट पीछे हटाया गया

कांग्रेस ने पूछा, जेन स्ट्रीट ने अवैध कमाई के 44,000 करोड़ अमेरिका भेजे, सरकार कैसे वापस लाएगी?

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

अगला लेख