भारत के राष्ट्रपतियों के लिहाज से क्यों विशेष है 25 जुलाई का दिन

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (11:02 IST)
नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 की सुबह भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। भारत के राष्ट्रपति के इतिहास में इस दिन का विशेष महत्त्व है। क्योकि मुर्मू 1977 के बाद से अब तक 25 जुलाई के दिन शपथ लेने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। द्रौपदी मुर्मू रामनाथ कोविंद की जगह लेंगी।  
 
वैसे देखा जाए तो राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हमारे संविधान में कोई लिखित नियम नहीं है। लेकिन, आंकड़े ये बताते हैं कि वर्ष 1977 से लेकर अब तक हर सभी राष्ट्रपतियों ने 25 जुलाई के दिन ही शपथ ली है। 
 
इसके अपवाद भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और उनके उत्तराधिकारी सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद रहे। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने पहले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 13 मई, 1962 को शपथ ली। उनके बाद के दो राष्ट्रपति - जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद, अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके क्योंकि उनकी मृत्यु हो गई, जिसके परिणामस्वरूप मध्यावधि चुनाव (Mid-Term Elections) हुए।
 
इसके बाद नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति बने। रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 
 
तब से ज्ञानी जैल सिंह, आर वेंकटरमन, शंकर दयाल शर्मा, के आर नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी,  राम नाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू सहित सभी राष्ट्रपतियों ने एक ही तारीख को शपथ ली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

अमित शाह के श्रीनगर दौरे के मायने, राजनीतिक दलों ने उठाए सवाल

10 किलो मुफ्त राशन से करोड़ों परिवार गरीबी से निकलेंगे बाहर : राहुल गांधी

Weather Update : केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

अगला लेख